Shloka 7,8,9 Chapter 1 Gita for Layman ( Yatra Tatra Sarvatra )

59 Views
Ashok Yadav
3
Published on 13 Nov 2020 / In Educational

दुर्योधन अपनी कौरव सेना के योद्धाओं के बारे में बताता है - हे द्विजों में उत्तम द्रोणाचार्य ! आपकी जानकारी के लिए मैं उन वीरों के बारे में आपको बताता हूँ जो मेरी सेना के ख़ास ख़ास योद्धा हैं। आप हैं और पितामह भीष्म हैं , कर्ण और संग्राम में सदा विजयी रहने वाले कृपाचार्य हैं। इसी प्रकार अश्वत्थामा, विकर्ण और सोमदत्त का पुत्र भूरिश्रवा हैं। और भी बहुत से शूरवीर हैं जो मेरे लिए अपनी जान को दांव पर लगाकर यहाँ आए हैं। वे सभी, भांति भांति के शस्त्रों और मारक हथियारों से लैस हैं और वे सभी युद्ध की कला में प्रवीण हैं।
द्रोणाचार्य महाभारत के युद्ध में ११ से १५ वें दिन तक कौरव सेना के प्रधान सेनापति रहे थे। उनकी मृत्यु युद्ध के १५ वें दिन पांडव सेना के सेनापति धृष्टद्युम्न के हाथों हुई थी।
पितामह भीष्म महाभारत के युद्ध में कौरवों के प्रधान सेनापति थे। युद्ध के १०वें दिन भीष्म पितामह को अर्जुन ने शिखंडी की आड़ से अपने तीखे तीरों से इस तरह से बींध दिया कि वे तीरों के पलंग पर लेटे हुए से लग रहे थे। इस शरशैय्या पर लेटे लेटे उन्होंने सारा युद्ध देखा और बहुत सी नीति की बातें बताईं। अंत में सूर्य के उत्तरायण आने पर भीष्म ने अपनी इच्छा से जीवन त्याग दिया।
महारथी कर्ण महाभारत के युद्ध में १६ वें दिन और १७वें आधे दिन तक कौरव सेना का प्रधान सेनापति रहा था। कर्ण को अर्जुन ने महाभारत युद्ध के सत्रहवें दिन उस समय तीरों से बेधकर मार दिया जब वह अपने कीचड़ में फंसे हुए रथ के पहिए को निकल रहा था और निहत्था था।
कृपाचार्य की कहानी भी विचित्र है। गौतम ऋषि के पुत्र का नाम शरद्वान था। उनका जन्म बाणों के साथ हुआ था। उन्हें वेदाभ्यास में थोडा़ भी रुचि नहीं थी और धनुर्विद्या से उन्हें अत्यधिक लगाव था। वे धनुर्विद्या में इतने निपुण हो गये कि देवराज इन्द्र उनसे डरने लगे। इन्द्र ने उन्हें साधना से डिगाने के लिये नामपदी नामक एक अप्सरा को भेजा। उनके जुड़वां बच्चे पैदा हुए। पिता-माता दोनों ने इन्हें जंगल में छोड़ दिया जहाँ महाराज शांतनु ने इनको देखा। इनपर कृपा करके दोनों को पाला पोसा जिससे इनके नाम कृप तथा कृपी पड़ गए । कुरुक्षेत्र के युद्ध में ये कौरवों के साथ थे और उनके नष्ट हो जाने पर पांडवों के पास आ गए। कहा जाता है कि कृपाचार्य ७ अमर पुरुषों में से एक हैं।
अश्वत्थामा द्रोणाचार्य तथा कृपी का पुत्र था। महाभारत के युद्ध के बाद श्रीकृष्ण ने अश्वत्थामा के माथे की मणि निकाल ली और उसे श्राप दिया कि उसके माथे का घाव सदा रिसता रहेगा, उसके शरीर के घाव कभी नहीं भरेंगे और उसके शरीर से हमेशा मवाद निकलता रहेगा । वह अपनी मौत की भीख मांगेगा लेकिन वह कायनात के आखिर तक इसी हालत में जिन्दा रहेगा।
विकर्ण दुर्योधन का भाई था। वह दुर्योधन और दुस्शासन के बाद सबसे शक्तिशाली कौरव था। जब दुर्योधन के कहने पर दुस्शासन द्रौपदी की साड़ी उतार रहा था तब केवल विकर्ण ने अकेले ही इसका तीव्र विरोध किया था। महाभारत युद्ध के १४ वें दिन जब अर्जुन जयद्रथ को मारने के इरादे से भीषण युद्ध कर रहे थे तो भीम से भी विकर्ण का युद्ध हुआ जिसमें भीम ने विकर्ण को बुरी तरह घायल कर दिया। विकर्ण ने मुस्कुराते हुए भीम से कहा कि मेरा अंतिम संस्कार तुम्हीं करना और यह कहकर उसने अंतिम साँस ली ।
भूरिश्रवा, सोमदत्त का पुत्र और राजा बाह्लीक का पौत्र था। महाभारत युद्ध के १४वें दिन जब अर्जुन भीषण युद्ध कर रहे थे तो भूरिश्रवा और सात्यकि के बीच घनघोर लड़ाई हुई। अंत में दोनों के बीच मल्ल युद्ध होने लगा। एकाएक भूरिश्रवा ने तलवार उठाई और सात्यकि को मारने ही जा रहा था कि अर्जुन ने एक बाण से भूरिश्रवा का हाथ काट दिया और सात्यकि की जान बचाई। भूरिश्रवा ने अर्जुन से कहा कि - आपको चेतावनी देकर वार करना चाहिए। तब अर्जुन ने कहा कि जब तुमने निरस्त्र अभिमन्यु को घेरकर मारा था, वह उचित था ? यह सुनकर भूरिश्रवा ने शर्म से सर झुका लिया और वहीं पद्मासन में बैठ गया। सात्यकि ने तत्काल उसका सर धड़ से अलग कर दिया।
अब लेते हैं थोड़ा सा विराम I आगे का प्रकरण सुनेंगे अगले अंक में। यदि आपको यह अंक अच्छा लगा हो, तो लाइक और शेयर कर दें I
अगर आपने चैनल सब्सक्राइब नहीं किया है तो सब्सक्राइब कर दें I अपना और अपने परिवार का ध्यान रखें I धन्यवाद I
Kindly subscribe our channel :- http://www.youtube.com/c/यत्रतत्रसर्वत्र

CONCEPT & RESEARCH ASHOK KUMAR YADAV
SCRIPT & TECHNICAL SUPPORT ASHOK KUMAR YADAV
VOICE OVER - SANSKRIT NISHTHA YADAV
VOICE OVER - HINDI SARASWATI DEVI

LINK TO WATCH MORE VIDEOS CREATED BY US :-
1. BOYA MIKE UNBOXING https://youtu.be/13R4TV4Kr-A
2. GITA- INTRO (HINDI) https://youtu.be/jHfXVB9r-1A
3. GITA-INTRO (ENGLISH) https://youtu.be/GTAE06N98j4
4. GITA- SHLOKA-1 (HINDI) https://youtu.be/W0W4u2qzLP8
5. GITA- VERSE-1 (ENGLISH) https://youtu.be/MIzhnc09faE
6. GITA- SHLOKA-2 (HINDI) https://youtu.be/ygu1-L8ysFc
7. GITA- VERSE-2 (ENGLISH) https://youtu.be/BAjbDR_MbtI
8. GITA- SHLOKA-3 (HINDI) https://youtu.be/oUa-QBpOedo
9. GITA- VERSE-3 (ENGLISH) https://youtu.be/BVFLDNFc9og
10.GITA- SHLOKA- 4,5,6 (HINDI) https://youtu.be/PUVT88a9z74
11.GITA- VERSE- 4,5.6 (ENGLISH) https://youtu.be/HvgAIwhuZNA
12.GITA- SHLOKA- 7,8,9 (HINDI) https://youtu.be/o1smA6DI8vI

Show more
0 Comments sort Sort By

Up next