Shloka 2 Chapter 1 GITA FOR LAYMAN (Yatra Tatra Sarvatra)

195 Views
Ashok Yadav
3
Published on 16 Oct 2020 / In Educational

पिछले अंक में कुछ प्रश्न उठे थे। पहला प्रश्न था कि कुरुक्षेत्र को महाभारत के युद्ध के लिए क्यों चुना गया ? आज इसका उत्तर खोजते हैं। इसकी कई कहानियां हैं। एक कहानी सबसे ज्यादा झकझोरने वाली है। युद्ध के स्थान के चुनाव के लिए श्रीकृष्ण ने कई दूतों को कई दिशाओं में भेजा और उन्हें वहां की घटनाओं का जायजा लाने को कहा। एक दूत ने लौटकर यह अजीब सी कहानी सुनाई - "कुरुक्षेत्र नाम की जगह में एक आदमी ने अपने छोटे भाई को खेत की मेंड़ टूटने पर बहते हुए बरसात के पानी को रोकने के लिए कहा। छोटे ने साफ इनकार कर दिया। इस पर बड़ा भाई आग बबूला हो गया। उसने छोटे भाई को छुरे से मार डाला और उसकी लाश पैर पकड़कर घसीटता हुआ मेंड़ के पास ले गया और जहां से पानी निकल रहा था वहां उस लाश को पानी रोकने के लिए लगा दिया। इस कहानी को सुनकर श्रीकृष्ण ने तय किया कि यही जगह भाई-भाई के इस युद्ध के लिए ठीक है।

दूसरा प्रश्न है कि कुरुक्षेत्र को राजा धृतराष्ट्र ने धर्मक्षेत्र क्यों कहा ? इसके लिए इतिहास में झांकते हैं। शुरू में कुरुक्षेत्र को ब्रह्मा की यज्ञीय वेदी कहा जाता था। ऋषि परशुराम ने अपने पिता की हत्या के बदले में क्षत्रियों के खून से पाँच कुण्ड बना डाले। समय बीतता गया और क्षत्रियों के खून के ये कुण्ड, पाँच पवित्र जलाशयों में बदल गये और इस जगह को समन्तपंचक का नाम दिया गया। आगे चलकर यह जगह कुरुक्षेत्र के नाम से तब प्रसिद्ध हुई जब संवरण के बेटे राजा कुरु ने सोने के हल से सात कोस की भूमि जोत डाली। कुरुक्षेत्र वैदिक संस्कृति का केन्द्र भी था। इसीलिए इसे धर्मक्षेत्र कहा गया है।
अब आते हैं गीता के दूसरे श्लोक पर। जब राजा धृतराष्ट्र ने पूछा तो संजय ने युद्ध के मैदान का हाल सुनाना शुरू किया। संजय ने कहा :-

“दृष्ट्वा तु पाण्डवानीकं व्यूढं दुर्योधनस्तदा ।
आचार्यमुपसङ्गम्य राजा वचनमब्रवीत् ।।२।।
तब, पाण्डवों की सेना को व्यूह के आकार में खड़ी देखकर राजा दुर्योधन ने आचार्य द्रोण के नजदीक जाकर ये बात कही।“

दुर्योधन ने क्या कहा, यह सुनेंगे अगले अंक में। अभी दुर्योधन और आचार्य द्रोण से परिचय करते हैं। दुर्योधन महाभारत के युद्ध का सुप्रीम कमांडर था। वह राजा धृतराष्ट्र और रानी गांधारी के सौ पुत्रों में सबसे बड़ा पुत्र था। हुआ यूं कि जब पाण्डु की पत्नी कुन्ती को पहले संतान हो गई तब गांधारी को यह सोचकर बड़ा दु:ख हुआ कि अब उसका पुत्र राज्य का अधिकारी नहीं बन पायेगा। यह सोचकर उसने अपने गर्भ पर चोट मारकर उसे खत्म करने की कोशिश की जिससे उसका गर्भपात हो गया। तब महर्षि वेदव्यास ने गांधारी के गर्भ को एक सौ एक हिस्सों में बाँट कर घी से भरे घड़ों में रखवा दिया, जिससे सौ कौरव पैदा हुए। सबसे पहले घड़े से जो बच्चा पैदा हुआ, उसका नाम था दुर्योधन।

अब लेते हैं गुरु द्रोणाचार्य के बारे में थोड़ी सी जानकारी। द्रोणाचार्य ऋषि भारद्वाज तथा अप्सरा घृतार्ची के पुत्र थे। वे परशुराम के शिष्य थे और हस्तिनापुर में वे राजा धृतराष्ट्र के सौ बेटों और पांडु के पाँच पुत्रों के शिक्षक थे। यहाँ एकलव्य का जिक्र आना स्वाभाविक है। एकलव्य एक भील बालक था और वह द्रोणाचार्य से धनुर्विद्या सीखना चाहता था। लेकिन द्रोणाचार्य ने उसे सिखाने से मना कर दिया। एकलव्य अपने मन में द्रोणाचार्य को गुरु मानकर अभ्यास करने लगा और कुछ ही समय में बहुत अच्छा तीरंदाज़ बन गया। वह द्रोणाचार्य के सबसे अच्छे शिष्य अर्जुन से भी अच्छा धनुर्धर हो गया था। तब द्रोणाचार्य एकलव्य के पास गए और उन्होंने एकलव्य से कहा- “अगर तुम मुझे अपना गुरु मानते हो, तो मुझे गुरु-दक्षिणा में अपने दाहिने हाथ का अंगूठा दे दो।“ एकलव्य ने तत्काल अपने दाएं हाथ का अंगूठा काटा और द्रोणाचार्य को दे दिया। यही द्रोणाचार्य महाभारत के युद्ध में कौरवों के पक्ष में खड़े थे।

अब, अपनी वार्ता को यहीं रोकते हैं I राजा दुर्योधन ने आचार्य द्रोण के पास जाकर क्या कहा ? पाण्डवों की सेना की शक्ति कितनी थी ? व्यूह क्या होता है ? इन सवालों के जवाब खोजेंगे अगले अंक में। ये बातें अच्छी लगी हों तो कृपया लाइक और शेयर कर दें I अगर आपने हमारे चैनल को अब तक सब्सक्राइब न किया हो तो सब्सक्राइब भी कर दें I अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें I धन्यवाद I
Kindly subscribe our channel :- http://www.youtube.com/c/यत्रतत्रसर्वत्र

CONCEPT & RESEARCH ASHOK KUMAR YADAV
SCRIPT & TECHNICAL SUPPORT ASHOK KUMAR YADAV
VOICE OVER - SANSKRIT SHLOKA NISHTHA YADAV
VOICE OVER - HINDI VERSION SARASWATI DEVI

LINK TO WATCH MORE VIDEOS CREATED BY US :-
1. BOYA MIKE UNBOXING https://youtu.be/13R4TV4Kr-A
2. GITA- INTRO (HINDI) https://youtu.be/jHfXVB9r-1A
3. GITA-INTRO (ENGLISH) https://youtu.be/GTAE06N98j4
4. GITA- SHLOKA-1 (HINDI) https://youtu.be/W0W4u2qzLP8
5. GITA- VERSE-1 (ENGLISH) https://youtu.be/MIzhnc09faE
6. GITA- SHLOKA-2 (HINDI) https://youtu.be/ygu1-L8ysFc

Show more
0 Comments sort Sort By

Up next